कहरा: बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के खुरेशान घाट पर एक अज्ञात महिला का मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Kahara, Saharsa | Jan 13, 2025 बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के पानो नदी खुरेशान घाट पर 1 अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के द्वारा शव के बारे मे पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुच अज्ञात महिला के शव को अपने कब्जे मे लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज मृतक अज्ञात महिला का पहचान करने मे जुट गई है।