अखिल भारतीय दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने जानकारी दी है कि 29 अक्तूबर को मंडी में प्रस्तावित अवैध कब्जाधारियों की आपातकालीन बैठक को अब नवंबर के दूसरे सप्ताह तक स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस माह प्रदेशभर में शादी समारोहों एवं विभिन्न सामाजिक आयोजनों के चलते परिषद पदाधिकारियों के साथ चर्चा की है।