इंदौर: बांग्लादेशियों की जांच को लेकर उषा ठाकुर का बयान, कलेक्टर को पत्र लिखने की बात कही, पहले भी चलाई थी ऐसी मुहिम
Indore, Indore | Dec 5, 2024 इंदौर में पूर्व मंत्री और महू विधानसभा की विधायक उषा ठाकुर ने इंदौर में बांग्लादेशी नागरिकों के बिना दस्तावेजों के रहने के मामले में कलेक्टर को पत्र लिखने का ऐलान किया है। उषा ठाकुर ने कहा कि इंदौर में बिना किसी वैध दस्तावेज के रहने वाले लोग सुरक्षा के लिहाज से खतरे का कारण बन सकते हैं। जिसमें उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों के दस्तावेज जांचने की मांग की है।