इंदौर: 3 साल से फरार 5 हजार की इनामी महिला को भंवरकुआं पुलिस ने गिरफ्तार किया, फर्जी दस्तावेजों के साथ अधिकारी पर केस दर्ज किया था
Indore, Indore | Dec 4, 2024 अलीराजपुर में पदस्थ तत्कालीन आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही पर शराब माफियाओं और उनसे जुड़े आबकारी अधिकारी के साथ मिलकर जालसाजी और धोखाधड़ी कर फर्जी एफआईआर करने वाली 3 साल से फरार 5 हजार की इनामी आरोपित फरहत नाजनीन को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसमे वर्ष 2023 माह अक्टूबर में उसके भाई को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें कोर्ट में फर्जी दस्तावेज लगाए थे।