बांसडीह: बांसडीह कस्बे में आयोजित महायज्ञ में अतिक्रमण के कारण आ रही परेशानियों को लेकर दूसरे दिन भी विरोध जारी रहा
Bansdih, Ballia | Apr 12, 2026 बांसडीह कस्बे में राधा कृष्णा सह हनुमंत महायज्ञ में अतिक्रमण के कारण आ रही परेशानियों को लेकर रविवार को दूसरे दिन भी कमेटी के सदस्यों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंदिर परिसर में अतिक्रमण के कारण यज्ञ में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।