बदायूं: जवाहरपुरी चौकी के निकट कब्रिस्तान में रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Budaun, Budaun | Apr 16, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के जवाहरपुरी पुलिस चौकी के निकट कब्रिस्तान में रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। वहीं राहगीर और आसपास के रहने वाले लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं कुछ लोगों ने आग बुझाने का भी प्रयास किया। लेकिन आग इतनी विकराल थी कि आग नहीं बुझ पाई। तभी आसपास के लोगों ने अग्निशमन की टीम को सूचना दी।