पन्ना: वन प्राणी के शिकार की सूचना पर वन विभाग व पुलिस टीम ने धाम मोहल्ले में मारा छापा, एक मकान से मांस और हथियार ज़ब्त
Panna, Panna | Dec 22, 2024 पन्ना नगर के धाम मोहल्ला स्थित एक मकान में वन्य प्राणी के शिकार के बाद मांस रखे होने की सूचना पर उत्तर वन मंडल के डीएफओ गर्वित गंगवार के निर्देश पर वन विभाग के एसडीओ दिनेश सिंह गौर व विश्रामगंज रेंजर नितिन राजोरिया के द्वारा वन अमले व कोतवाली पुलिस टीम के साथ पहुंच कर मुखबिर के बताए अनुसार रसीद अहमद के मकान में छापा मार कार्रवाई की गई।