शुजालपुर: जहरीले पदार्थ के सेवन से 19 वर्षीय युवती की मौत, पुलिस जांच में जुटी
शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।मृतका की पहचान लक्ष्मी मेवाड़ा (19), पिता भगवानसिंह, निवासी मदाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर उसे गंभीर हालत में अस्पताल में