मांगरौल: मांगरोल कस्बे में पूर्णिमा के पावन पर्व पर रंगबाड़ी बालाजी धाम में हनुमान जी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
Mangrol, Baran | Apr 12, 2025 मांगरोल कस्बे में पूर्णिमा के पावन पर्व पर शनिवार रात्रि को हनुमान महाराज का जन्मोत्सव रंगबाड़ी बालाजी धाम मांगरोल में सुंदरकांड पाठ के साथ मनाया गया इस दौरान भगवान के मनमोहक भजन गाये। जय श्री राम के जयकारे लगाए गए। मंदिर की सजावट नगर के भक्त जनों द्वारा की गई। संध्याकाल में बालाजी महाराज की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।