सतना। पुलिस लाइन सतना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) बहोरी लाल वर्मा ने अपने ही स्टाफ के एक जूनियर कर्मचारी पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले को लेकर अपनी बात रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से हस्तक्षेप कर राहत दिलाने की मांग की हैं।