रुद्रपुर: यूपी से आने वाले धान की ऊधम सिंह नगर जिले के क्रय केंद्रों पर नहीं होगी तोल, इसके लिए टीम लगाई गई: नितिन भदोरिया, डीएम
यूपी से उधम सिंह नगर जिले में क्रय केन्द्रो पर आने वाली धान की ट्रॉलियों पर प्रशासन के द्वारा नजर रखी जा रही है। जिले के डीएम नितिन भदोरिया के द्वारा बताया गया कि किसी भी तरह से क्रय केन्द्रो पर यूपी के धान की तोल नहीं होने दी जाएगी। जिला सूचना अधिकारी ने शुक्रवार शाम 4:30 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।