बालोद: जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट गहराया, कई पेट्रोल पंप ड्राई, घंटों लाइन में लगने को मजबूर लोग; किसानों की बढ़ी चिंता
Balod, Balod | Jun 14, 2026 बालोद जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। बालोद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कई पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं, जबकि जिन पंपों पर ईंधन उपलब्ध है वहां वाहन चालकों की लंबी कतारें लग रही हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को घंटों इंतजार के बाद पेट्रोल-डीजल मिल पा रहा है। इससे आम लोगों के साथ-साथ किसानों की परेशानी भी बढ़ गई है।