कैथल: डीसी प्रशांत पवार ने आईजी कॉलेज के हाल में स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं को किया संबोधित
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार शुक्रवार को आईजी कॉलेज के हॉल में स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप अभियान के तहत जिला में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिन युवाओं ने अपना वोट नहीं बनवाया है वे अपना वोट जरूर बनवाए।