कैथल: गांव खरौदी, अगोंध व छौत में पुलिस द्वारा नशा के दुष्परिणामो बारे करवाया गया अवगत
वीरवार को एचसी सुनील कुमार द्वारा गांव खरौदी, अगोंध व छौत में आमजन को नशे के दुष्प्रभावों बारे अवगत करवाया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा आमजन को जानकारी दी गई कि नशा एक सामाजिक बुराई है। नशा करने वाला व्यक्ति खुद के साथ साथ अपने परिवार को भी बर्बाद कर देता है।