कैथल: करनाल रोड पर पुलिस द्वारा शीशे पर ब्लैक फिल्म लगे 2 वाहनों के किए गए चालान
पुलिस द्वारा 1 से 7 अप्रैल के बीच विशेष अभियान चलाया गया है। एसपी उपासना ने बताया कि इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला कैथल ट्रैफिक पुलिस द्वारा शीशे पर ब्लैक फिल्म लगे 2 वाहनो के 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए तथा मौके पर इन वाहनो की ब्लैक फिल्म उतरवाई गई। एसपी उपासना ने कहा वाहनो के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के खिलाफ है।