गुण्डरदेही: बालोद: खल्लारी चौक पर सेवा भूमि पट्टा व ऋण पुस्तिका को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
बालोद के खल्लारी चौक पर ग्रामीणों ने सेवा भूमि की ऋण पुस्तिका बनाने और तत्कालीन कोटवार के आबादी पट्टा निरस्त करने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में चक्का जाम किया। पुलिस और अधिकारी मौके पर मौजूद थे। इस वजह से गुंडरदेही-धमतरी मार्ग प्रभावित हुआ।