गायघाट: विधायक कोमल सिंह ने बेरुआ गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की, शूटर की गिरफ्तारी का दिया भरोसा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव पहुंच विधायक कोमल सिंह ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे में मृतक प्रभाकर सिंह के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान प्रभाकर सिंह की मां निर्मला देवी विधायक कि गले से लिपट कर बेसुध होकर रोने लगे। वहीं पत्नी पिंकी देवी विधायक को देखते है दहाड़ मारकर रोने लगी।