झालरापाटन: कार ने बाइक को टक्कर मारी, एक युवक की मौत, दो घायल, हाईवे पर सरावदा ब्रिज पर हुई दुर्घटना
झालावाड़ के सीमावर्ती सरवदा ब्रिज पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार 19 वर्षीय नाजिम पुत्र निजाम की मौत हो गई।हादसे में असरान और संदीप घायल हो गए। तीनों युवक मोडक स्टेशन के निवासी और आपस में मित्र थे। वे शेखावाटी होटल पर चाय-नाश्ता करने के बाद अपने घर लौट रहे थे, मोदक पुलिस ने शुक्रवार सुबह 11 शव पीएम करवाया।