फुलवरिया: रसोई गैस की होम डिलीवरी न होने से उपभोक्ता परेशान, ग्रामीणों को गोदाम तक लगानी पड़ रही दौड़
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र में रसोई गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था ठप होने से ग्रामीण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण कई घरों में एक बार फिर लकड़ी और उपले पर खाना बनाने की मजबूरी बन गई है। इससे खासकर महिलाओं की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं।