कांडी: बरडीहा में करंट लगने से एक मासूम बच्चे की मौत
Kandi, Garhwa | Apr 17, 2026 बरडीहा के लखनिया टोला में करंट लगने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। बताया गया कि वह शाम में अपने घर के बाहर निकला हुआ था, कुछ देर बाद जब परिजन उसकी खोजबीन करने लगे तो वह कुएं के पास मृत अवस्था में पाया गया। कुएं के पास पटवन के लिए बिजली का तार लगा हुआ था, जो उसके हाथ में लिपटा हुआ था। आशंका जताई गई की इसी करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी।