टेहरोली: बमनुआ में श्री राम महायज्ञ की भव्य शोभायात्रा निकली, उमड़ा भारी जनसैलाब
बमनुआ में श्री राम महायज्ञ की निकली भव्य शोभायात्रा,उमड़ा भारी जनसैलाब झांसी जिले की टहरौली तहसील के ग्राम बमनुआ में श्री खेरापति हनुमान पठला में आज शुक्रवार को शाम 5 बजे भव्य श्रीराम महायज्ञ श्रीमद्भागवत कथा और रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस बेहद खास और ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत विशाल एवं भव्य कलश यात्रा के साथ हुई।