बदायूं: कुंदावली गांव में ईको कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Apr 24, 2026 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के कुंदावली गांव में ईको कार ने बाइक सवार अतेंद्र पुत्र जय दयाल सिंह निवासी ग्राम रामपुर थाना सोरों जनपद कासगंज व राम सिंह पुत्र गंगाराम निवासी नगला दल थाना सोरों जनपद कासगंज को टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।