बासोदा: बासौदा की बेतवा नदी में लापता हुई महिला की तलाश जारी, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
Basoda, Vidisha | Jul 27, 2025 बासौदा में बेतवा नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक महिला की नदी में गिरने से लापता होने की घटना में जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया है। होमगार्ड और एसडीईआरएफ की टीमें ड्रोन कैमरे और नावों की मदद से सघन खोज अभियान चला रही हैं। 26 जवान मौके पर तैनात हैं और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है