थाना छत्ता की चौकी जीवनीमंडी पर युवक से मारपीट के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिथिल पर्यवेक्षण के आरोप में थाना प्रभारी छत्ता को भी हटाया गया है। एसीपी छत्ता को 48 घंटे में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। अमानवीय कृत्यों पर जीरो टॉलरेंस लागू रहेगा।