चित्तौड़गढ़: वार्ड नंबर 56 शिव शक्ति नगर वार्ड नंबर 57 भोई खैडा वासियो ने सोपा नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर 56 शिव शक्ति नगर वार्ड नंबर 57 भोई खैडा वासियो ने पार्षद बाल किशन भोई पार्षद रेशमा कहार के नेतृत्व मे नगर परिषद आयुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपाकर वार्ड मे सफाई कर्मचारी बढाने की मांग रखी। बताया की दोनो वार्ड मे केवल पांच कर्मचारी लगे है परंतु काम करने चार कर्मचारी ही आते हैं । जिससे सफाई व्यवस्था कर्मी हुई है, कर्मचारी बढ़ाने की मांग की गई है।