चित्तौड़गढ़: जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल, पूनिया CEO जबकि मल्होत्रा रावतभाटा के नये ADM_ दोनों ASP भी बदले
राज्य सरकार ने एक बार फिर जिले के कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल करते हुए जिला परिषद की कमान आरएएस अधिकारी अनिल कुमार पुनिया को सौंपी वही पर्वत सिंह राठौड को चित्तौड़गढ़, अशोक बुटालिया को रावतभाटा एडिशनल एसपी लगाया गया। रावतभाटा के नए एडीएम विनोद कुमार मल्होत्रा होंगे। बीनू देवल को 6 दिन बाद ही फिर से चित्तौड़गढ़ एसडीएम लगाया गया।