चित्तौड़गढ़: राणा सांगा मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक -बैटरी पार्ट्स की दुकान से ₹4 लाख से अधिक के पार्टस चोरी, फुटेज में कैद हुआ बदमाश
शहर के राणा सांगा मार्केट स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक और बैटरी पार्ट्स की दुकान से बदमाश चार लाख रुपए से अधिक के पास चुरा ले गए। आज सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर पैरो तले से जमीन खिसक गई। दुकानदार सिंधी कॉलोनी प्रताप नगर निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि एक बदमाश का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। कोतवाली पुलिस भी पहुंची