गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घूम रहे हैं।