माडा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने महिला उद्यमियों को सम्मानित किया
सरई तहसील अन्तर्गत धिरौली एवं सुलियरी परियोजना के आसपास के गांवों की महिलाओं को उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अदाणी की तरफ से सम्मानित किया गया। सुलियरी गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में धिरौली, फाटपानी, भलैया टोला एवं बजौड़ी गांवों की महिला पशुपालकों एवं स्वयं सहायता समूहों के कार्यकर्ताओं सहित लगभग 100 महिलाओं ने हिस्सा लिया