गांगड़तलाई: मोनाडूंगर के पास दो ट्रकों की टक्कर में चालक के दोनों पैर टूट गए
मंगलवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे 56 पर मोना डूंगर चौराहे के पास रात को दो ट्रकों की टक्कर हो गई। हादसे में पीछे वाली ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों पैर टूट गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाली ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक करीब एक घंटे तक ट्रक में फंसा रहा। सूचना मिलते ही सल्लोपाट पुलिस मौके पर