उतरौला: श्री दत्त गंज ब्लॉक प्रमुख ने जुआ थान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
18 जनवरी शनिवार शाम 3:00 बजे श्री दत्त गंज ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने जुआ थान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।