घोड़ाडोंगरी: दुर्गादास उइके एवं जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार के साथ बंगाली समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए जनप्रतिनिधि, आत्मीय स्वागत
बंगाली समाज के एक गरिमामय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उनके साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता करते हुए समाज के लोगों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर बंगाली समाज के सम्मानित सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट किया।