धमतरी: तीन दिनों में 4 हादसों में 13 लोग घायल, एक की हुई दर्दनाक मौत
धमतरी जिले में लगातार सड़क हादसों की घटनाएं सामने आ रही हैं। लगातार 3 दिनों में नगरी, केरेगांव और कुरूद एवं रुद्री थाना क्षेत्रों में 4 अलग-अलग दुर्घटनाएं हुईं। दुर्घटनाओं में एक युवक की जान गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में चल रहा है।