मंझिआंव: सरकारी आवास राशि गबन मामले में महिला गिरफ्तार, नाबालिग बाल सुधार गृह भेजा गया
गढ़वा जिले के मझिआंव थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि एक नाबालिग को बाल सुधार गृह, डाल्टनगंज भेजा गया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी 40 वर्षीय मीरा देवी पर सरकारी आवास योजना की राशि के गबन का आरोप था। मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हे