गरोठ रोड हाईवे पर श्री पशुपति गौ सेवा संस्था द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। संस्था के सदस्यों ने तेज रफ्तार पिकअप वाहन से पांच गोवंश को सुरक्षित बचाया। बताया गया कि पिकअप में गोवंश को भरकर ले जाया जा रहा था और वाहन चालक रुकने के संकेतों के बावजूद नहीं रुका। काफी मशक्कत के बाद वाहन को रोका गया। मौके पर गोवंश को सुरक्षित उतारकर संरक्षण में लिया गया।