बालोद शहर के गंजपारा स्थित ईट भट्टा में तंत्र-मंत्र से रकम दोगुना करने का झांसा देकर ग्राम बिजोरा (डौंडीलोहारा) निवासी व्यापारी जालम चंद जैन सहित 4 लोगों से 5 लाख 22 हजार रुपए धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में बालोद थाने में मंदा पासवान के खिलाफ धारा 318 (4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।