झालरापाटन: झालरापाटन में कब्रिस्तान पुलिया से कार गिरने से बड़ा हादसा टला, एक महिला घायल
झालरापाटन में शनिवार दोपहर एक कार कब्रिस्तान के पास स्थित पुलिया से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में उज्जैन निवासी एक महिला घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,करीब 3बजे कार पुलिया से गुजर रही थी तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया ।