पिछोर: पिछोर क्षेत्र के खोड़ में आसमानी माता मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, कलश टूटा, मंदिर कई जगह से क्षतिग्रस्त।
पिछोर के ग्राम खोड़ स्थित प्रसिद्ध आसमानी माता मंदिर पर बुधवार देर रात तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। आज बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है। बिजली गिरने से मंदिर का कलश टूट गया और मंदिर के कई हिस्सों में दरारें।आसमानी मैया ने बड़ी अनहोनी को अपने ऊपर ले लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र पर आने वाला संकट टल गया।