अनूपपुर: पिपरिया ग्राम पंचायत के कुसुमहाई गांव में हाथी का हमला, खेत जा रही युवती को पटककर मार डाला
कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया ग्राम पंचायत अंतर्गत कुसुमहाई गांव में गुरुवार सुबह जंगली हाथी के हमले में 23 वर्षीय जानकी कोल की मौत हो गई। वह अपनी मां गुजरिया बाई के साथ सुबह करीब 5:30 बजे खेत में भिड़ी सब्जी तोड़ने जा रही थी, तभी रास्ते में पीछे से आए हाथी ने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी ने युवती को सूंड से पकड़कर जमीन पर पटक दिया।