मेहनगर: रानीपुर रजमों के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पलटने से 3 लोग गंभीर रूप से घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर रजमों बिंद्रा बाजार के पास शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना घट गई । वाराणसी से खलीलाबाद जा रही एक अनियंत्रित कार पलट गई ।जिससे उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई।