चूरू: जिले में मूंग की फसल के मुआवजे और सीतसर में बकरियों की चोरी के मामले को लेकर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन
Churu, Churu | Aug 25, 2025 चूरू जिले में मूंग की फसल में गोजा लट की बीमारी फैलने और सीतसर गांव में लगातार हो रही बकरियां चोरी की घटनाओं को लेकर जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिहाग ने जिला कलेक्टर अभिषेक सुराना को ज्ञापन सौंपा। जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिहाग ने सोमवार जानकारी देते हुए बताया कि जिले में गोजा लट का व्यापक प्रकोप है, जिससे मूंग की फसल बर्बाद हो रही है।