चूरू: वार्ड संख्या-30 चंदेलाबास में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, 15 दिन पहले विदेश से आया था मृतक
Churu, Churu | Aug 25, 2025 चूरू के वार्ड संख्या 30 चंदेला बास में एक युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार दोपहर ढाई बजे करीब मृतक का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। अस्पताल चौकी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई सुरेश नायक ने रिपोर्ट दी कि कैलाश विदेश में रहकर मजदूरी करता था।