चूरू: गाजसर रोड स्थित कंस्ट्रक्शन साइट पर एक मजदूर के साथ की गई मारपीट, राजकीय भरतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया
Churu, Churu | Aug 25, 2025 चूरू शहर की गाजसर रोड स्थित एक कंस्ट्रक्शन साइट पर सोमवार को मजदूर से मारपीट की घटना सामने आई, जिसमें 35 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव बण्डवा के घायल श्रवण ने दोपहर 1 बजे करीब बताया कि वह गाजसर रोड पर पंखा सर्किल के आगे बन रही एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। सोमवार को वह साइट पर पहुंचा और सीमेंट के कट्टे बाहर निकालने का काम किया।