बागपत: भजन विहार बागपत में कुत्ता पकड़ने पर एक महिला ने किया हंगामा, टीम और स्थानीय लोगों से नोकझोंक, वीडियो हुआ वायरल
Baghpat, Bagpat | Apr 11, 2026 शनिवार की सुबह करीब साढे आठ बजे भजन विहार बागपत में कुत्ते को पकड़ने पहुंची टीम के साथ एक महिला ने हंगामा किया। महिला ने कुत्ते को छोड़ने की मांग करते हुए टीम और आसपास मौजूद लोगों से तीखी नोकझोंक की। महिला कुत्ते को छोड़ने पर अड़ गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान एक युवक ने घटना का वीडियो बना लिया।