पाली खेल महोत्सव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान भानपुर एवं पाली के बीच रविवार दोपहर के समय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जहां पाली की टीम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टूर्नामेंट के दौरान पाली की टीम 18.01 ओवर में 91 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं बानपुर की टीम ने 9.4 ओवर में 92 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर जीत हासिल की।