रीठी: 10 साल में बदहाल हुई सड़क: गड्ढों से जूझ रहे बरहटा गांव के लोग
Rithi, Katni | Apr 14, 2026 रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बरहटा में करीब 10 साल पहले बनाई गई सीसी सड़क आज बदहाली की मार झेल रही है कभी गांव के विकास की पहचान मानी जाने वाली यह सड़क अब गड्ढों में तब्दील हो चुकी है गांव के अंदर बनी इस सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे है