महाराजगंज: राजामऊ के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर घायल, एक युवक की हालत नाजुक
9 अप्रैल गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे दो बाइको की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर मे दोनों बाइकों को पर सवार कुल तीन लोग घायल हुए, जिसमें दो महिलाएं एवं एक पुरुष घायल हुआ एक बाइक पर सवार शकील को प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया अन्य दो महिलाओं का अस्पताल मे ही इलाज किया गया। दोनों बाइकों की तेज रफ्तार होने के चलते दुर्घटना हुई है।