जबलपुर: आधी रात को सड़कों पर उतरी जबलपुर पुलिस; 197 फरार वारंटी दबोचे, शराब तस्करों में हड़कंप !!
जबलपुर में अपराधियों और बदमाशों की अब खैर नहीं! पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले भर में आधी रात को ऐसी दबिश दी गई कि अपराधियों में हड़कंप मच गया। शनिवार रात 9 बजे से लेकर तड़के 2 बजे तक चली इस 'कांबिंग गश्त' में पुलिस ने एक साथ कई मोर्चों पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस महा-अभियान में पुलिस ने कई सालों से फरार चल रहे मामलों के 197 वारंट तामील