सिराथू: भरवारी पटाखा फैक्टरी में हुवे विस्फ़ोट मामले में पहुंचे एडीजी और आईजी जोन, बताया कि चार की मौत 8 घायल
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई थी जिसमें मौके पर एसपी और फायर टीम पहुंची थी। वहीं दोपहर में एडीजी भानु भास्कर और आईजी जोन प्रेम गौतम भी मौके पर पहुंचे हैं।उन्होंने बताया है कि चार लोगों की मौत की खबर मिली है 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनमें से कुछ लोगों को प्रयागराज एसआरएन भेजा गया है बचाव कार्य अभी जारी है।