मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 2 मजदूर मलवे में दबकर घायल, झांसी रेफर
मऊरानीपुर के ग्राम घाटकोटरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मिसरी पुत्र प्रेमदास और राजकुमार पुत्र इंद्रपाल मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।